भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा रिभर साइड पीओ ऑफिस समीप तेज़ रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
बताते चलें कि रिभर साइड निवासी नागेश्वर ठाकुर लपंगा वकेटेश फैक्ट्री से काम करके अपने घर लौट रहे थे, तभी रिभर साइड पीओ ऑफिस समीप एक अज्ञात हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल सवार नागेश्वर ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। वहीं नागेश्वर ठाकुर की मौत की खबर सुनते ही लोगों ने गिद्दी भुरकुंडा मार्ग को जाम कर दिया।









