बोकारो : जिला के चास थाना क्षेत्र के गुजरात कॉलोनी में छह वर्षीय मासूम के साथ 38 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। उसने बच्ची को सीढ़ी के नीचे ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जब बच्ची अपने मां के पास पहुंची तो वो खून से लथपथ थी। बेटी को देख कर मां इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आक्रोशित लोगों ने की आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग
इस घटना के बाद गुजरात कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी की मां और उसका आरोपी पुत्र अशोक झंझारिया मेरे दुकान के बगल में ही दुकान चलाता है। वो पिछले 5 साल से यहीं रह रहा है।
‘बच्चों के साथ खेलने गई थी मेरी बेटी’
बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी उस लड़के को भैया बोलती थी। कल शाम वह दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदार के बच्चों के साथ खेलने गई थी। जब वह नीचे दुकान आ रही थी उसी दौरान युवक ने उसे सीढ़ी के नीचे ले जाकर गोद में उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की अपने मां के पास लौटी तो वह रोने लगी। रोने की वजह पूछी तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। उसके बाद पीड़िता की माँ ने आरोपी की माँ और उसके बेटे से घटना के बाबत पूछताछ की तो उल्टा उसी पर आरोप लगा दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









