Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

बिहार विधानसभा : मार्च के दौरान बीजेपी नेता की मौत, धरने पर बैठे विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी

July 13, 2023
in Bihar, Top News
बिहार विधानसभा : मार्च के दौरान बीजेपी नेता की मौत, धरने पर बैठे विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार विधानसभा मार्च निकाल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस बीच खबर आ रही है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा कर रहे हैं। खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी नेता की मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी धरने पर बैठ गए हैं।

इलाज के दौरान बीजेपी नेता ने तोड़ा दम

जिस बीजेपी नेता की मौत हुई है वो जहानाबाद के प्रदेश महामंत्री है। उनका नाम विजय कुमार सिंह बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया।

इन्होंने की मौत की पुष्टि

मौत की पुष्टि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने की है। इसके अलावा, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। साल 2023 में उन्‍हें जिला महामंत्री बनाया गया था।

सरकार ने क्या किया दावा?

जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। पीएमसीएच में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गयी। जो इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आए। वहीं सरकार का दावा है कि जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जूबाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।

डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल भाजपा नेता गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़े। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.