Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

किसानों के लिए सुनहरा मौका: गढ़वा में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त, ₹1 में करें बीमा!

उपायुक्त दिनेश यादव की अपील: समय पर बीमा कराएं, प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

August 25, 2025
in Jharkhand, Top News
किसानों के लिए सुनहरा मौका: गढ़वा में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त, ₹1 में करें बीमा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025
  • किसानों से अपील–अंतिम अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY), खरीफ 2025 का लाभ समय पर अवश्य उठाएँ। यह योजना भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका कार्यान्वयन गढ़वा जिले में HDFC ERGO GIC द्वारा किया जा रहा है।

  • योजना का विशेष लाभ

अगहनी धान एवं भदई मकई की फसल का बीमा केवल ₹1 प्रति प्लॉट (टोकन मनी) में कराया जा सकता है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31अगस्त 2025 निर्धारित है।

  • बीमा कराने की प्रक्रिया

ऋणी किसान–संबंधित बैंक शाखा से स्वतः बीमा करा सकते है।
गैर-ऋणी किसान–निकटतम CSC प्रज्ञा केंद्र अथवा स्वयं www.pmfby.gov.in पोर्टल पर बीमा करा सकते हैं।

  • आवश्यक दस्तावेज

1.आधार कार्ड
2.बैंक पासबुक
3.जमीन का कागज (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र)
4.स्वप्रमाणित घोषणा पत्र (फसल बुवाई प्रमाण पत्र)
5.वंशावली (दादा/परदादा के नाम पर जमीन होने पर)
6.बटाईदार कृषक होने पर नोटराईज़्ड शपथपत्र
7.मोबाइल नंबर (OTP हेतु)

  • जिले की प्रगति

जिले में 1,12,998 किसानों का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 26,162 किसानों का बीमा हो चुका है, जो मात्र 23.15% है। यह प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

  • उपायुक्त गढ़वा के निर्देश

▪कोई भी CSC संचालक ₹1 टोकन मनी से अधिक राशि किसानों से नहीं लें। अतिरिक्त शुल्क लेने पर कठोर कार्रवाई होगी।
▪सभी बैंक शाखाएँ अपने पात्र किसानों का बीमा समय पर पूरा करें।
▪सभी पंचायत मुखिया अपने पंचायत भवन पर प्रतिदिन CSC केंद्रों के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित करें।
▪इन कैंपों में BTM, ATM, कृषक मित्र, पंचायत सेवक एवं पंचायत/प्रखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें।

  • फसल बीमा का उद्देश्य एवं लाभ

•किसानों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना।
•असफल बुवाई पर 25% बीमित राशि का लाभ।
•फसल कटाई उपरांत 14 दिन तक कवरेज – ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, तूफान या चक्रवात से नुकसान पर राहत।
•फसल नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करें।
•पैदावार में कमी होने पर मुआवजे का प्रावधान।

संदेश

“फसल बीमा कराओ – सुरक्षा कवच पाओ!”

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.