BIT मेसरा का 33वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है, जो एक अक्टूबर को जीपी बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सबसे खास बात यह है कि इस बार के दीक्षांत समारोह में ऐसा पहली बार होने वाला है जब सभी कैंपस के विद्यार्थियों को एक साथ डिग्री दी जाएगी।
मंगलवार को बीआईटी मेसरा के एग्जाम कंट्रोलर डॉक्टर संजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए कहा कि समारोह बीआईटी मेसरा के कैंपस तथा जीबी बिरला सभागार में होगा और इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर इंफोसिस के को-फाउंडर पद्म भूषण सेनापति कृष गोपालन शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 17 गोल्ड मेडलिस्ट को चीफ गेस्ट के हाथों डिग्री प्रदान की जाएगी। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यपाल कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे।
एक अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे होगी डिग्री सेरेमनी की शुरुआत
बीआईटी के सभी कैंपस के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी और इसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। बता दे कि सत्र 2022-23 के कुल 1365 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसमें बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन के 429, बीआईटी मेसरा के 143, ऑफ कैंपस देवघर के 142, पटना के 383 नोएडा के 127 और जयपुर के 229 विद्यार्थी शामिल है।
बीआईटी मेसरा, रांची के XXXIII दीक्षांत समारोह के लिए खुद को पंजीकृत कराने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.bitmesra.ac.in/Show_Content_Section?cid=1&pid=503










