Saturday, April 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर राजद पर बीजेपी भड़की, कहा- इनपर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

राजद के ट्वीट पर बिहार से केंद्र तक सियासी पारा गर्म, ओवैसी बोले- आरजेडी का कोई स्टैंड नहीं

May 28, 2023
in Bihar, National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना/नई दिल्ली : नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख जब से घोषणा की गई तब से इस मुद्दे पर राजनीति जारी है। जबकि आज पीएम मोदी ने नए संसद भवन को उद्घाटन कर दिया है। इस बीच राजद के एक ट्वीट ने बिहार से लेकर दिल्ली तक घमासान मच गया है। जिसपर खासकर बीजेपी भड़की हुई है।

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने ट्विटर पर एक विवादास्पद फोटो पोस्ट की है। राजद ने एक ताबूत की तस्वीर के साथ नए संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा कि ये क्या है? राजद का यह ट्वीट ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन किया है। संसद के नए भवन के उद्घाटन पर राजनीति भी खूब हुई है। कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया। राजद भी बहिष्कार करने वाली पार्टियों में शामिल है। अब राजद के ट्वीट पर बीजेपी ने राजद पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं ओवैसी ने कहा कि राजद का कोई स्टैंड नहीं है। विवाद बढ़ने पर राजद ने सफाई दी है।

राजद का कोई स्टैंड नहीं- ओवैसी

नए संसद भवन के उद्घाटन पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बेहतर होता कि उद्घाटन लोकसभा स्पीकर द्वारा किया जाता। आरजेडी का नए भवन की ताबूत से तुलना पर ओवैसी बोले- राजद का कोई स्टैंड नहीं है।

‘इसी ताबूत में बंद देश की जनता कर देंगे बंद’

राजद के इस ट्वीट की आलोचना भी शुरू हो गई है। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजद के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा कि श्आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ कि संसद देश की और ताबूत आपका।श्

देशद्रोह का दर्ज हो मामला – सुशील मोदी

बिहार भाजपा के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्या से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने संसद के नए भवन की तुलना ताबूत से की है, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

राजद ने विवाद बढ़ने पर दी सफाई

विवाद बढ़ने पर राजद ने सफाई दी है। राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र को दफन कर दिया गया है, इसलिए हमारे ट्वीट में ताबूत प्रतीकात्मक तौर पर दिखाया गया है। देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। संसद, लोकतंत्र का मंदिर होती है और ऐसी जगह होती है, जहां चर्चाएं होती हैं।

Related Posts

झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
Jharkhand

झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न

March 29, 2026
गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
Jharkhand

गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया

March 29, 2026
रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.