गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में अभी से जुटी हुई है। विभिन्न पार्टियों के नेता घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया है। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवधारी राम ने शनिवार को गढ़वा जिले के कई गांव में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कई बिजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि भाजपा नेता शिवधारी राम 30 जून तक जनसंपर्क अभियान पर हैं। वे लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। और वहीं प्रवास कर रात में भी चौपाल लगाकर लोगों के साथ बातें करते है। इस बाबत शिवधारी राम ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतवासियों के हित में कई कार्य किए हैं। मौके पर कबड्डी संघ के जिला सचिव अजय गुप्ता, मानिक राम, मुंशी राम, राजेंद्र राम, सुरेंद्र राम, राजू सिंह, शिवकुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।









