Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

BJP MLA शशि भूषण मेहता ने इरफान अंसारी को दी धमकी, कहा- कान पकड़कर मांगे माफी, नहीं तो नहीं तो पटक- पटककर मारेंगे

August 3, 2023
in Jharkhand, Top News
BJP MLA शशि भूषण मेहता ने इरफान अंसारी को दी धमकी, कहा- कान पकड़कर मांगे माफी, नहीं तो नहीं तो पटक- पटककर मारेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : आदिवासी समुदाय पर विवादास्पद बयान देकर घिरे इरफान को पांकी के भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें, नहीं तो पटक पटककर मारेंगे। विधानसभा परिसर के बाहर बीजेपी विधायक ने धरना दिया और इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बोला अपमानजनक शब्द

धरना पर बैठे भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि इरफान अंसारी बिगड़ गया है। इसे ठीक करना पड़ेगा। इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोला है। इसके लिए पूरे देश के आदिवासियों से माफी मांगना पड़ेगा। अगर ये नहीं सुधरे तो पूरे आदिवासी और हिंदू समुदाय के लोग इनपर नकेल कसेंगे। शशि भूषण मेहता ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर ये माफी नहीं मांगा तो इसका हम जीभ खींच लेंगे।

कौन सा नस्ल का है इरफान अंसारी

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी हिंदू मंदिर में जाकर चुनरी ओढ़ता है फिर हिंदूओं का अपमान करता है। कभी तिलक लगाकर अपने को ढोंग रचता है। आदिवासी और हिंदू को गाली देता है। इसका बाप कहता है मेरा वंशज यादव था तो कभी यह कहता है कि हमलोग रविदास थे। अब यह कौन नस्ल का है इसका पता लगाना पड़ेगा।

बिगड़ैल हो गया है इरफान

भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि इरफान अंसारी बिगड़ैल हो गया है। अगर ये माफी नहीं मांगा तो हमलोग इसको पटक-पटक कर मारेंगे। इसकी औकात बता देंगे। ज्यादा खरखरा न बने। इसके जैसे-जैसे हजारों लोग यहां पर है। हमलोग इसे ठीक करके ही छोड़ेंगे।

इरफान ने क्या कहा था

बता दें कि इरफान अंसारी ने बुधवार को सदन में कहा था बाबूलाल मरांडी इतना तेज कैसे हो गए, हमको समझ में नहीं आता है। आप एक आदिवासी हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है? वहीं इरफान ने सफाई देते हुये कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। मैं आदिवासी के लिए जान देने के लिए तैयार हूं। इस मामले को लेकर आज सदन में खूब हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता तो सदन में इरफान अंसारी को मारने के दौड़ पड़े। इसके बाद स्पीकर ने इस मामले पर हस्तक्षेप किया तब शशि भूषण मेहता अपने आसन पर बैठे।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.