Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विपक्षी एकता की होने वाली महाबैठक पर बीजेपी ने कसा तंज, बताया फोटे सेशन

July 17, 2023
in Jharkhand
विपक्षी एकता की होने वाली महाबैठक पर बीजेपी ने कसा तंज, बताया फोटे सेशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्ष की दूसरी बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में होने जा रही है। बैठक आज 17 जुलाई से शुरू होकर कल 18 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, सपा, जेएमएम और आप समेत 24 दल इस बैठक में शामिल होंगे।

झारखंड की बात करें तो सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं भाजपा ने इस बैठक को फोटो सेशन वाला बैठक बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि बैठक का परिणाम कुछ भी नहीं निकलने वाला है। यह सिर्फ फोटो सेशन बनकर रह जाएगा। जनता ने मूड बना लिया है कि फिर से एक बार मोदी के हाथों में कमान सौंपना है।

विपक्षी एकता की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में आज

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टी लगातार बैठकें कर रही है। पिछले महीने पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। अब आज विपक्ष की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में होने वाली है। विपक्ष की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शाम 6 बजे शुरू होगी। इसके लिए एजेंडा और मिनट टु मिनट कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि इस बार विपक्षी एकता की दशा में कोई ठोस निर्णय लिया जा सके।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु के लिए रवाना

बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में दो दिनों तक चलने वाली बैठक में 26 पार्टियां शामिल होंगी। विपक्ष की इस बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा। गठबंधन का नया नाम या फिर यूपीए ही रखने, सीट बंटवारे और संयोजक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

ममता बनर्जी, केजरीवाल भी होंगे शामिल

टीएमसी नेताओं के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म हो गया है। ममता बनर्जी दोपहर 1 बजे कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ होंगे। आम आदमी पार्टी ने भी बैठक में हिस्सा लेने का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा मीटिंग में शामिल होंगे।

विपक्ष की बैठक में जेडीएस नहीं होगा शामिल

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने कहा, विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना इसलिए जेडीएस के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है। एनडीए ने हमारी पार्टी को किसी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी पर कसा तंज

विपक्षी एकता की दो दिवसीय महाबैठक आज से बेंगलुरु में शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी पार्टियों के नेता बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं कुछ नेता पहुंच भी चुके हैं। बैठक शुरू होने से पहले बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। विपक्ष के नेता पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर हमलावर दिख रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए की होने वाली मीटिंग पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी बताएं कि उनके साथ जो 30 पार्टियां खड़ी हैं उसका नाम बता दें। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढ़ा ने कह दिया कि विपक्ष की ताकत देख बीजेपी को नींद नहीं आ रही है।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.