रांची : झारखंड भाजपा 2024 चुनाव को लेकर रेस में है। केंद्रीय नेताओं का झारखंड दौरा यह संकेत है कि पार्टी तरह-तरह की रणनीति बनाने में अभी से ही जुट गई है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री बीके सिंह का रांची दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
बता दें कि कल मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे हो रहे हैं। 9 सालों की उपलब्धियां बताने बीके सिंह रांची पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये उन्होंने आने का उद्देश्य बताया। साथ ही संसद भवन उद्घाटन को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जनरल वीके सिंह के आगमन पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बौखला गयी है, इसलिए केंद्रीय मंत्री का दौरा हो रहा है।









