बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के एसपौंड साइड में आज दो विस्थापित गुटों के बीच मारपीट हुई। जिसमें वैभव सिंह, ललन सिंह और जितेंद्र सिंह विस्थापित युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिसका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायल विस्थापित युवकों का कहना है कि एसपौंड में वे लोग नियोजन मुआवजा की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। वहीं चल रहे काम का विरोध कर रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के 30 से 40 की संख्या में विस्थापित हथियार से लैस होकर वहां पहुंचा और उन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वे लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तथा शरीर में कई जगह जख्म हो गए हैं।
घायल युवकों ने बताया कि इसकी लिखित सूचना उन लोगों ने हरला थाने पुलिस को भी दे दी है। इस मारपीट के आरोपी विस्थापित नेता रघुनाथ महतो और उनकी कुछ लोगों को बनाया गया है।









