Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारतीय वायुसेना में निकली बंपर भर्ती, इन युवाओं को अफसर बनने का बेहतरीन मौका

June 2, 2023
in National, Top News
air force
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : युवाओं के लिए एक जरूरी सूचना है। भारतीय वायुसेना ने अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और यह 30 जून 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार careerairforce.nic.in या afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 ( AFCAT – 02/2023 ) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थियों कमिशंड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 276 पदों पर भर्तियां होनी है। इस भर्ती के जरिए भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) ब्रांच में भर्तियां की जाएंगी।

पदों का ब्योरा

फ्लाइंग 11 पद
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल
एयरोनॉटिकल इंजीनियर (L) – 109 पद
एयरोनॉटिकल इंजीनियर (M) – 42 पद
ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल
वेपन सिस्टम (WS) ब्रांच – 17 पद
एडमिन – 50 पद
अकाउंट्स – 10 पद
लॉजिस्टिक्स 19 पद
एजुकेशन – 09 पद
मेट्रोलॉजी – 09 पद

शैक्षणिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच – 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी। 60 फीसदी मार्क्स के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। या 60 फीसदी मार्क्स के साथ बीई / बीटेक डिग्री।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं इंजीनियरिंग में चार वर्षीय डिग्री / इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन ।

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल)

वेपन सिस्टम ब्रांच – 12वीं पास ( मैथ्स व फिजिक्स में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी) एवं 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।

एडमिनिस्ट्रेशन एंड लॉजिस्टिक्स

किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पांस एवं किसी भी विषय से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।

अकाउंट्स ब्रांच – 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम या फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ बीबीए / बीएमएस / बीबीएस या CA / CMA/CS/CFA या फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ बीएससी।

एजुकेशन- किसी भी विषय से 12वीं पास किसी भी विषय से 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन।

मेट्रोलॉजी – 12वीं पास एवं साइंस स्ट्रीम / मैथ्स / स्टैट्स/ज्योग्राफी/कंप्यूटर एप्लीकेशन / एनवायरमेंट साइंस/ एप्लाइड फिजिक्स/ओशियनोग्राफी/मेट्रोलॉजी/एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी/इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट/जियो फिजक्स/एनवायरनमेंटल बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (50 फीसदी मार्क्स के साथ)

आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच- AFCAT से – 20 से 24 वर्ष । आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 2 जुलाई जनवरी 2000 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) – 20 से 26 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1998 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।

चयन

ऑनलाइन AFCAT परीक्षा होगी। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट में भी बैठना होगा। फाइनल मेरिट AFCAT और AFSB दोनों परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निकाली जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

2 घंटे के टेस्ट में 100 मल्टीपल चॉइस वाले प्रश्न पूछे जाएंगे जो जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, मिलिट्री एप्टीड्यूड से होंगे। पेपर 300 अंकों का होगा। पेपर सिर्फ इंग्लिश में होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क – 250 रुपये

एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए- कोई आवेदन शुल्क नहीं।

आपको बता दें कि एएफसीएटी टेस्ट के जरिए भर्ती साल में दो बार निकलती है- जून और दिसंबर। इसका टेस्ट फरवरी और अगस्त में आयोजित होता है।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.