पटना : बिहार के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। जो युवा पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं वे अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। क्योंकि बिहार में जल्द ही पुलिस की बंपर बहाली होगी। करीब 21,391 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति होनी है। बिहार पुलिस मुख्यालय में गरूवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बंपर बहाली होने जा रही है।
वहीं मुख्यालय के द्वारा आगामी सिपाही और दारोगा भर्ती के बारे में जानकारी दी गई। एडीजी मुख्यालय जे.एस गंगवार ने बताया कि बिहार पुलिस में बंपर बहाली होने जा रही है। 12वीं पास युवाओं की 21,391 पदों पर सिपाहियों की सीधी बहाली होगी। यही नहीं मई महीने में 1288 दारोगा की भी बहाली होने जा रही है। बहाली प्रक्रिया के लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी विज्ञापन के जरिए चयन परिषद के द्वारा दी जाएगी।