Friday, June 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

UPSC में बक्सर की गरिमा लोहिया को मिला देश में दूसरा स्थान, टॉप 5 में चार लड़कियों ने मारी बाजी

May 23, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सीएसई 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी के रिजल्ट में बिहार का बोलबाला रहता है। इस बार बक्सर की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान मिला है, जो प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है।

गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।

टॉप फाइव में चार पर बेटियों का कब्जा

यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।

ये है इस साल के टॉप टेन लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास

इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं। दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

18 मई को खत्म हुए थे साक्षात्कार

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

Related Posts

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026
गढ़वा में ‘लखपति दीदी’ योजना की कछुआ चाल देख भड़के DC, ढीले अफसरों को दोटूक— “कागजी खेल बंद करें, ग्रामीण महिलाओं के खाते में तुरंत पहुंचाएं लोन!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘लखपति दीदी’ योजना की कछुआ चाल देख भड़के DC, ढीले अफसरों को दोटूक— “कागजी खेल बंद करें, ग्रामीण महिलाओं के खाते में तुरंत पहुंचाएं लोन!”

June 18, 2026
“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश
Jharkhand

“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश

June 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
  • गढ़वा में ‘लखपति दीदी’ योजना की कछुआ चाल देख भड़के DC, ढीले अफसरों को दोटूक— “कागजी खेल बंद करें, ग्रामीण महिलाओं के खाते में तुरंत पहुंचाएं लोन!”
  • “मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.