चंदनकियारी (बोकारो) : चंदनकियारी प्रखंड के बोड़ाजोर पंचायत के अन्तर्गत बनगोडिया गांव के समीप नव प्रथामिक विद्यालय के सामने सरकारी तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य लघु सिंचाई विभाग बोकारो द्वारा की जा रही है। जिसमें डीपीआर के अनुसार मिट्टी की खुदाई नहीं होने से जिप सदस्य नरेश रजवार, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सोरेन समेत दो दर्जनों सें अधिक ग्रामीणों ने तालाब पर उतरकर विरोध प्रर्दशन किया। साथ ही सम्बधित विभाग व ठीकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्य सरकार व बोकारो उपायुक्त से डीपीआर के अनुसार तालाब की जीर्णाेद्धार कार्य कराने की मांग की है।
राशि की निकासी कर बंदरबांट
मौके पर जीप सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक व विभाग द्वारा जीर्णाेद्धार तालाब की कार्य डीपीआर के अनुसार नहीं करने पर राज्य के मुख्यमंत्री व बोकारो उपायुक्त को बनगोडिया गांव निवासी संजय कुमार चौधरी ने पत्र लिखकर शिकायत की थी, कि तालाब जीर्णाेद्धार में पांच फीट की जगह एक फीट मिट्टी की खुदाई कर राशि की निकासी कर बंदरबांट की जा रही है।
ग्रामीणों की आक्रोश देख जेसीबी लेकर भागे कनीय अभियंता
शिकायत के बाद कनीय अभियंता चंदन कुमार जेसीबी लेकर दोबारा तालाब की खुदाई करने के लिए आए थे। जब ग्रामीण ने कनीय अभियंता से डीपीआर दिखाने की मांग की तो कनीय अभियंता ने कहा कि डीपीआर देखने वाले आप लोग कौन हैं। डीपीआर देखने के लिए आॉफिस आना होगा। तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों के बीच नोंक झोंक हो गयी। ग्रामीणों की आक्रोश देखकर कनीय अभियंता जेसीबी लेकर भाग गए।
पानी की किल्लत से पूरे गांव के लोग परेशान
ग्रामीणो ने कहा कि अगर डीपीआर के अनुसार तालाब की खुदाई नहीं होगी तो चास चंदनकियारी मुख्य सड़क को जाम कर देंगे। हमारे गांव में पानी की घोर समस्या है। पानी की किल्लत से पूरे गांव के लोग परेशान हैैं। ग्रामीणों ने कहा कि कनीय अभीयंता ने हमलोगों को धमकी दी है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार ने कहा कि तालाब जीर्णाेद्धार कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जिला स्तर से जांच भी हो चुका है। कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। जो भी थोड़ा अधिक काम हुआ है, विभाग अपने स्तर से जांच कर लेंगे।









