चतरा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भीषण तबाही मचाई। भीषण आग की चपेट में आने से तीन घरों में दो घर जलकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। मौके पर बुलाई गई 3 फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह पंचायत के असनालेबर गांव की है।
घटना में दोनों घरों में रखा सामान और एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस अगलगी की घटना में दो घर इंद्रदेव यादव और दशरथ यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जबकि एक अन्य घर को फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा बचा लिया गया। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी, लेकिन दो में पानी खत्म हो गया और एक की मदद से घरों में लगी आग को बुझाया गया। वहीं घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि किसी तरह का जनहानी नहीं हुआ।









