Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Chatra : नक्सलियों के पास से पुलिस को मिले अमेरिकी हथियार, अमेरिका निर्मित M1 राइफल संगठन के पर्चे समेत कई आग्नेयास्त्र जब्त

October 15, 2023
in Jharkhand
Chatra : नक्सलियों के पास से पुलिस को मिले अमेरिकी हथियार, अमेरिका निर्मित M1 राइफल संगठन के पर्चे समेत कई आग्नेयास्त्र जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा जिले में नक्सलियों के पास अमेरिकी राइफल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। राइफल भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि एम1 राइफल। ये वो राइफल है जिसे अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध में इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मुताबिक इस हथियार के साथ प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी’ (टीएसपीसी) के दो स्वयंभू सब-जोनल कमांडर सहित संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से अमेरिका निर्मित M1 राइफल, कारतूस और संगठन के पर्चे समेत कई आग्नेयास्त्र जब्त किए गए।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने संवाददाताओं को बताया कि सिदालु-सतपहाड़ी हिल में प्रतिबंधित संगठन के 10 सदस्यों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और शुक्रवार को पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये माओवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू और विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू शामिल है । अधिकारी ने बताया कि प्रभात 14 मामलों में जबकि विशु 11 अलग-अलग मामलों में वांछित है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन के तीन अन्य सदस्यों की पहचान अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जीतेंद्र कुमार रजक के रूप में की गई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके पास से एक एके-56 राइफल, एक अर्ध-स्वचालित एसएलआर राइफल, एक अमेरिका निर्मित एम1 राइफल, एक .315 बोल्ट राइफल, दो देसी पिस्तौल, 275 कारतूस और संगठन के 80 पर्चे बरामद किये गये हैं। इस बीच, प्रदेश के गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मारवा गांव से शनिवार को एक कथित भाकपा (माओवादी) समर्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान नेहरू मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लातेहार जिले के लाटू के जंगलों में एक तलाशी अभियान के दौरान नौ सिलेंडर बम बरामद किये गये हैं ।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.