चतरा : चतरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा और गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर ग्राम आरा मोकतमा के भेखलाल यादव के घर पर छापा मारा। जिसके बाद भारी में अवैध रूप से रखे 1200 ग्राम अफीम, 7 किलो डोडा, एक किलो गांजा को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि इसे बेचने के फिराक में तस्कर थे। हालांकि पुलिस को आते देख तस्कर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।









