Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TSPC एरिया कमांडर अभय उर्फ छोटन तूरी सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार

टीएसपीसी पर प्रतिबंध के बाद K.G.F नामक अपराधी गिरोह बनाकर घटना को देते थे अंजाम

May 27, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा : जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित कोयलांचल इलाके में लेवी व रंगदारी वसूली को लेकर आतंक फैलाने वाले टीएसपीसी उग्रवादियों के विरुद्ध टंडवा व पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की।

पिपरवार थाना क्षेत्र में संचालित पुरनाडीह कोल परियोजना अंतर्गत कांटा घर के समीप रंगदारी वसूली को लेकर कर्मी पर किये गए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए टीएसपीसी के एरिया कमांडर छोटन तूरी उर्फ बादल तुरी उर्फ अभय समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों ने पुरनाडीह कोल परियोजना में कार्यरत मैथन पॉवर लिमिटेड नामक कम्पनी के लिफ्टर बिनोद गिरी पर लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया था।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से कई हथियार बरामद

इसके आलावा पिपरवार व खलारी थाना क्षेत्र मे संचालित अन्य कोल परियोजनाओ में टीएसपीसी नक्सली संगठन पर बैन लगने के बाद K.G.F नामक आपराधिक संगठन बनाकर कोल व्यवसाई को लेवी व रंगदारी की मांग को लेकर लगातार धमकी दे रहे थे। SIT ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से लेवी व रंगदारी वसूलने में प्रयुक्त 30 mm का एक इटालियन पिस्टल, 9mm का अमेरिकन पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.6 mm का 9 चक्र जिन्दा कारतूस, 9 mm का चार चक्र जिन्दा गोली, 0.315 बोर का चार चक्र जिन्दा गोली, एक मैग्जीन, पांच मोबाईल, दो वाईफाई व घटना में प्रयुक्त पल्सर बाईक समेत परियोजनाओं मे कार्यरत डीओ होल्डरो और लिफ्टरों का नाम लिखा दो डायरी बरामद किया है।

बरामद डायरी की पड़ताल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के निशानदेही पर उन्हें मदद पहुंचाने वाले कई सफेदपोशों को भी चिन्हित किया है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

रंगदारी और लेवी वसूली के आरोप

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि एसआईटी में टंडवा एसडीपीओ के अलावे पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार एसआई रुपेश महतो व आनंद खंडित के साथ-साथ रिजर्व बलवान सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि टीएसपीसी संगठन के नक्सलियों के अलावा विभिन्न अपराधी गिरोह के अपराधी लगातार कोयलांचल में छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लिफ्टरों व डीओ होल्डरों के साथ-साथ सीसीएल कर्मियों के बीच भय का माहौल पैदा कर रंगदारी और लेवी वसूली के प्रयास में जुटे हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस लगातार इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।

नक्सलियों और अपराधियों ने कई सफेदपोशों का नाम भी बताया

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों और अपराधियों ने उन्हें संरक्षण देने वाले कई सफेदपोशों का नाम भी बताया है। जिन पर नकेल कसने को लेकर एसआईटी लगातार अभियान चला रही है। जल्द ही नक्सलवादियों के समर्थकों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार टीएसपीसी एरिया कमांडर छोटन रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है वही दस्ता सदस्य राकेश कुमार सिंह उर्फ मोहनीश बिहार के छपरा और मोहम्मद ताकिर आलम उर्फ बंबईया लातेहार जिले का निवासी है। यह सभी लगातार चतरा जिले के कोयलांचल इलाके में सक्रिय होकर अवैध रंगदारी और लेवी वसूली के फिराक में थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.