Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

प्रथम चरण के House Listing एवं गणना कार्य की विस्तृत समीक्षा – प्रगणकों को HLB मानचित्र के आधार पर क्षेत्र भ्रमण और पूर्ण सूचीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

March 30, 2026
in Jharkhand, Top News
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

गढ़वा। दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला प्रशासन द्वारा आगामी *जनगणना 2027* की तैयारियों के क्रम में आज उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण, अर्थात् *मकान सूचीकरण (House Listing) एवं गणना कार्य* की तैयारियों की समीक्षा करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

बैठक में बताया गया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश एवं उसकी प्रशासनिक इकाइयों की जनसंख्या के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय आँकड़ों का संकलन करना है, जो भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

जनगणना के प्रथम चरण में *मकान सूचीकरण कार्य* के अंतर्गत *HLB (House Listing Block)* को मूल इकाई के रूप में निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रगणक (Enumerator) को उनके आवंटित क्षेत्र में मकानों को चिन्हित कर क्रमांकित करने एवं संबंधित सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान प्रगणकों के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नियुक्ति आदेश एवं HLO ऐप में उपलब्ध HLB मानचित्र के आधार पर पर्यवेक्षक के साथ अपने क्षेत्र का भली-भांति भ्रमण करें तथा मकान सूचीकरण ब्लॉक की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि HLB सीमा के अंतर्गत आने वाली कोई भी संरचना अथवा भवन छूटने न पाए।

उपायुक्त ने इस कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप,अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, बीडीओ एवं सीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

May 10, 2026
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

May 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.