Thursday, September 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की 13 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा

September 12, 2023
in Jharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की 13 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने अपने कार्यालय स्थित सभागार में राज्य की 13 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों द्वारा चलाये जा रहे टर्न आउट इंप्लीमेंटेशन प्लान की समीक्षा की। श्री के रवि कुमार ने बताया कि पिछ्ले चुनाव में झारखण्ड राज्य का मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से थोड़ा कम था । इसे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम करना होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव में राज्य के 9 शहरी एवं 42 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से कम था। ‘कोई मतदाता छूटे ना’ के लक्ष्य के साथ सभी अधिकारियों को समर्पित भाव से कार्य करना है। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों से कहा कि अपने क्षेत्र में बूथ लेवल तक जाकर वहां के मतदान प्रतिशत कम होने के कारणों को जाने और योजना बनाकर उन्हें दूर करने का कार्य करें।

इस अवसर पर 13 विधानसभा क्षेत्रों से आये निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों ने पीपीटी के माध्यम से अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता एवं नये मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया । उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली कुछ व्यवहारिक समस्याओं को भी रखा।

समीक्षा बैठक में 41- झरिया से एडीएम लॉ एंड आर्डर धनबाद श्री के.के. गुप्ता, 40- धनबाद से एसडीओ धनबाद श्री प्रेम कुमार तिवारी , 64- हटिया से एडीएम लॉ एंड आर्डर रांची श्री राजेश्वर नाथ आलोक, 79-हुसैनाबाद से एसडीओ हुसैनाबाद श्री कमलेश्वर नारायण, 43- बाघमारा से निदेशक डीआरडीए धनबाद श्री मुमताज़ अली अहमद, 27-चतरा से एसडीओ चतरा श्री मुमताज़ अंसारी, 77 बिश्रामपुर से एसी पलामू श्री सुरजीत कुमार सिंह, 35-बेरमों से एसडीओ बेरमो श्री शैलेश कुमार, 21-बरही से एसडीओ बरही श्रीमती पूनम कुजूर, 76- डाल्टेनगंज से एसडीओ सदर मेदनीनगर श्री राजेश कुमार साह, 73- मानिका से एसडीओ महुआडाँड़ श्री नीत निखिल सुरीन, 55- मनोहरपुर से डीएलएओ वेस्ट सिंहभूम श्रीमती लिली अनोला लकड़ा, 24-मांडू से एसी हज़ारीबाग श्री राकेश रौशन ने अपने क्षेत्र की कार्य योजना को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए।

Related Posts

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026
मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट
Jharkhand

मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट

September 9, 2026
जल संकट दूर करने वाली ‘जल दीदियों’ का जलवा! उत्कृष्ट सेवा देने वाली 8 जल सहियाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान; सचिव अबु इमरान ने किया सम्मानित
Jharkhand

जल संकट दूर करने वाली ‘जल दीदियों’ का जलवा! उत्कृष्ट सेवा देने वाली 8 जल सहियाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान; सचिव अबु इमरान ने किया सम्मानित

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
  • मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट
  • जल संकट दूर करने वाली ‘जल दीदियों’ का जलवा! उत्कृष्ट सेवा देने वाली 8 जल सहियाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान; सचिव अबु इमरान ने किया सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.