झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के ऑफिस आज भी नहीं पहुंचे. 14 तारीख के बाद ईडी ने 24 तारीख को ईडी दफ्तर में पेश होने का समन जारी किया था मगर मुख्यमंत्री की जगह उनका मैसेंजर वीडियो ऑफिस में पत्र लेकर पहुंचा. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ईडी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक हेमंत कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. बता दे की ईडी ने उन्हें 24 अगस्त को रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन भेजा है.
समन वापस ले, अन्यथा वे कानून का सहारा लेने को बाध्य होंगे
इसके पहले उन्हें 14 अगस्त को भी उपस्थित होने का समन भेजा गया था, लेकिन सीएम ने इसके जवाब में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर समन को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताया था. उन्होंने ईडी से कहा था कि वह समन वापस ले, अन्यथा वे कानून का सहारा लेने को बाध्य होंगे. अब ईडी ने उनके पत्र के बावजूद उन्हें दूसरी बार समन भेजा. ऐसे में दूसरे समन के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे दूसरे बार भी CMO से सूरज नामक एक व्यक्ति जोनल कार्यालय एक चिट्ठी लेकर पहुंचा. अब चिट्ठी में क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सूरज ने सिर्फ इतना बताया कि उन्हें CMO से भेजा गया है इसके अलावा उसे कुछ नहीं पता.
तमाम कयासों के बीच ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। यहां सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी। एयरपोर्ट रोड भी पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। अब इन सभी को हटाया जा रहा है।
कानूनी सलाह लेने की कही थी बात
14 अगस्त को हाजिर होने के संबंध पर सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने ईड की ओर से भेजे गए नोटिस को गैर कानून बताते हुए कहा था कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं इसके बाद ही आगे का कोई कदम उठाएंगे। सीएम की ओर से भेजे गए पत्र मिलने के बाद ईड ने दूसरा समन जारी किया और 24 अगस्त यानी आज ईडी ऑफिस पहुंचने को कहा है।










