Friday, August 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के अवसर पर तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना की

March 30, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है। इस मौके पर उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।

तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे। तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Related Posts

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Jharkhand

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026
श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
Jharkhand

श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना

August 27, 2026
जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
  • श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.