Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

November 4, 2023
in Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार द्वारा वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में राजधानी रांची के जैप-एक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है। आप सभी के सहयोग से इस आयोजन को शानदार और भव्य बनाने में हम सफल रहे । आगे भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं यहां हो, इसके लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी ।

ऐसे आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का कोई अनुभव नहीं था। लेकिन, हमें जब वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला तो इस सहर्ष स्वीकार किया। मेरा मानना है कि इस तरह का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा।

खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से यहां के युवाओं में निश्चित तौर पर खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा। वह खेलों से जुड़ेंगे और अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

झारखंड में काफी क्षमताएं हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भले एक छोटा राज्य है। लेकिन, यहां काफी क्षमताएं हैं। खनिज के साथ खेलों में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से ही बेहतर परफॉर्मेंस करते आए हैं। यहां के खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी झारखंड को

फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट श्री तैयब इकराम ने ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी रांची को देने की घोषणा की। उन्होंने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शानदार और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तारीफ की।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी किए गए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर होंगझाउ में हाल में आयोजित एशियन गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारती हॉकी टीम के खिलाड़ियों सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, गुरजान सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और कोच क्रेग फुल्टन शामिल हैं।

कलाकारों ने नृत्य पेश कर बांधा समां

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की लोककला का अदभुत संगम देखने मिला। कलाकारों ने नागपुरी, संताली, मुंडारी, उरांव, खड़िया, मानभूम छऊ, पाइका और हॉकी थीम पर आधारित नृत्य पेश कर समां बांध दिया।

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट श्री तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट श्री दिलीप तिर्की, वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी 2023- रांची ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन- सह- अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी, हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के ऑफिशियल्स मौजूद थे।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.