Monday, March 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

August 8, 2023
in Jharkhand
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज वीर शहीद निर्मल महतो के 36 वें बलिदान दिवस के अवसर पर उलियान, जमशेदपुर में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल महतो अमर रहेंगे।

झारखंडियों के मार्गदर्शक थे शहीद निर्मल महतो

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है । उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो। यह दिन एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता। उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं। वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे। कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे। उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी। उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं।

अब आपके घर के दरवाजे पर पहुंच रही है सरकार

झारखंड अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक यहां के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और युवाओं की उम्मीदें टूटने लगी थी । लेकिन, जब से हमारी सरकार है , सभी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं। आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। अधिकारी आपके गांव में आकर आपको योजनाओं से जोड़ रहे हैं । हमने संकल्प ले रखा है कि इस राज्य के हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाएंगे, चाहे कितनी भी चुनौतियां सामने क्यों ना आए।

बड़े पैमाने पर हो रही नियुक्तियां, जो भी इसमें गड़बड़ी करेगा वह सलाखों के पीछे होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है। जितने पद पिछले 20 वर्षों में नहीं भरे गए उससे कहीं ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इन तमाम नियुक्तियों में गड़बड़ी नहीं हो परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जो होनहार है उन्हें नौकरी मिले इसके लिए सरकार ने एक कानून बनाया है । इस कानून के तहत जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करेगा या क्वेश्चन पेपर लीक करेगा वह जेल में होगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति , अधिकारी- कर्मचारी और संस्थान ही क्यों ना हो।

ये भी पढ़े – सीएम हेमंत सोरेन को ED का समन, 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
  • गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.