Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

24 जून को होगी मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

June 5, 2023
in Jharkhand
medha
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जून को ली जाएगी। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और नेतरहाट की तर्ज पर अन्य आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून को होगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है।

9 जून तक कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए पांच जून तक और आवासीय विद्यालयों के लिए नौ जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। हर स्कूल से कम- से- कम 15 छात्र- छात्राओं को आवेदन कराया जा रहा है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के। रवि कुमार ने इसकी समीक्षा की थी।

JAC करेगा परीक्षा का आयोजन

समीक्षा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि सभी प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल करेगा। शिक्षा सचिव ने जिलों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवेदन करवाएं। जितने ज्यादा प्रतिभागी होंगे उनके बीच प्रतियोगिता उतनी ज्यादा होगी। सभी बच्चों तक जानकारी नहीं होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते हैं और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं।

हर साल 5000 स्टूडेंट्स को दी जाती है छात्रवृत्ति

सीएम मेरिट स्कॉलरशिप के तहत हर साल 5000 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। स्टूडेंट्स का सेलेक्शन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 स्टूडेंट का चयन होता है। चयनित सभी स्टूडेंट्स को क्लास 9 से 12वीं तक 12 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में 60 फ़ीसदी अंक लाना अनिवार्य

क्लास 9 से 11 मई तक आयोजित होने वाली प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में संबंधित स्टूडेंट्स को 60 फ़ीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। तभी आगामी वर्ष के लिए वे छात्रवृत्ति पाने के योग्य माने जाएंगे। किसी भी क्लास चाहे वह नौ, 10 या 11 में 60 फ़ीसदी अंक लाने में असफल होते हैं तो उन्हें अगले साल से इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्टेड स्टूडेंट्स किसी भी स्कूल में ले सकते हैं नामांकन

जिन स्टूडेंट्स का सेलेक्शन इस स्कॉलरशिप के लिए होता है वह राज्य के किसी भी स्कूल चाहे वह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो या आईसीएससी से उस में नामांकन ले सकते हैं। गैर आवासीय विद्यालयया राज्य सरकार से संचालित आवासीय विद्यालय के अतिरिक्त पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप की पूरी राशि मिलेगी। जबकि वैसे स्टूडेंट जो सरकार के किसी रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें स्कॉलरशिप की 50 फ़ीसदी राशि ही मिलेगी। आकांक्षा कोचिंग में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को भी 50 फ़ीसदी ही स्कॉलरशिप मिलेगी।

ऐसा है परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा दो सेक्शन में ली जाएगी। प्रत्येक खंड 90 मिनट का होगा। इसमें एमसीक्यू टाइप क्वेश्चन होंगे। सेक्शन वन में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के तहत 90 सवाल होंगे। जिसमें रिजनिंग, इंग्लिश और हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं बच्चों की तार्किक क्षमता को जांचने के लिए रिजनिंग के तहत एनालॉग, क्लासिफिकेशन, न्यूमेरिकल सीरीज, पेटर्न परसेप्शन और हिडेन फिगर से जुड़े सवाल होंगे। क्वेश्चन का लेवल क्लास सातवीं-आठवीं क्लास स्तर का होगा।

सेक्शन टू में स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट

सेक्शन टू में स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसमें साइंस, सोशल साइंस और मैथ से 30-30 सवाल पूछे जाएंगे। टोटल क्वेश्चन 90 होगा। सभी सवाल क्लास सात और आठ के सिलेबस पर आधारित होगा। सेलेक्शन के लिए परीक्षा में 60 फ़ीसदी अंक लाने होंगे। वहीं दोनों सेक्शन में 40-40 फ़ीसदी अंक होना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले बच्चों का चयन नहीं किया जाएगा।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.