Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

एनडीए में शामिल होंगे चिराग पासवान, जेपी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा पत्र, मांझी को भी मिला न्योता

July 15, 2023
in Bihar, Top News
एनडीए में शामिल होंगे चिराग पासवान, जेपी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा पत्र, मांझी को भी मिला न्योता
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : एलजेपीआर अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान एनडीए में जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इतना तय है कि वे अब एनडीए के ‘चिराग’ बनने जा रहे हैं। दरअसल एनडीए की अभी हाल ही में बैठक होने वाली है। बैठक से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने चिराग पासवान को बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी बैठक में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है।

नड्डा ने एलजेपीआर को बताया एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को नई दिल्ली के होटल अशोक में होगी। इस बैठक को लेकर जेपी नड्डा ने निमंत्रण भेजा है। चिराग पासवान को लिखे पत्र में जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया है।

एनडीए की बैठक का भेजा न्योता

जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा, आपकी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) एनडीए की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वार देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं।

एनडीए की सिल्वर जुबली

एनडीए के गठन को 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पहले मई 1998 में एनडीए का गठन किया गया था। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई थे, जबकि अभी अमित शाह एनडीए के अध्यक्ष हैं। एनडीए के 25 साल पूरे होने पर 18 जुलाई को होटल अशोक में सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। उससे पहले 17 जुलाई को एनडीए के सभी नेताओं को डिनर पर इनवाइट किया गया है।

गठन के बाद से अब तक एनडीए में करीब 41 राष्ट्रीय या राज्य की पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, जेडीयू भी शामिल हैं।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

May 10, 2026
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

May 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.