★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें दी शुभकामनाएं*।
===========================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस भावुक क्षणों के बीच श्री अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने श्री अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।*











