रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड के 24 नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। झारखंड पुलिस के द्वारा प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में 2017, 2019 और 2020 बैच के अधिकारियों को सीएम हेमंत ने बैच लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सीएस सुखदेव सिंह, राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, डीआईजी अनुप बिरथरे सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को बुके देकर सम्मानित किया।
इन अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया बैच
डीएसपी से एसपी बने अधिकारियों की लिस्ट में सरोजनी लकड़ा, अमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार – 1, आरिफ एकराम, Dr. विमल कुमार, मनीष टोप्पो, डा. कैलाश करमाली, पीतांबर सिंह खेरवार शामिल हैं। जिन्हें सीएम हेमंत सोरेन ने बैच लगाकर सम्मानित किया।
इनमें 12 आईपीएस 2019 बैच के लिए चयनित हुए हैं तो वही 6 आईपीएस अधिकारी 2020 बैच और 6 आईपीएस 2017 बैच के लिए चयनित हुए हैं।










