Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आदिवासी संस्कृति और आस्था के महाकुंभ का भव्य आयोजन; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होने का मिला निमंत्रण

मुख्यमंत्री आवास में संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय मुलाकात; गिरिडीह के मधुबन और बोकारो के ललपनिया में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा से कराया अवगत

October 24, 2026
in Jharkhand, Top News
आदिवासी संस्कृति और आस्था के महाकुंभ का भव्य आयोजन; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होने का मिला निमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

★ ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ एवं ’26Th International Santal Socio – Sarna Religion Conference 2026′ में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ से जुड़े संथाल समाज के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 04 एवं 05 नवंबर 2026 को मरांग बुरु, मधुबन, पीरटांड़, गिरिडीह में आयोजित ‘मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’-2026″ तथा 22 से 24 नवंबर 2026 को सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर टी.टी.पी.एस. ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले ’26Th International Santal Socio – Sarna Religion Conference 2026′ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

 

  • *सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक जुड़ाव पर चर्चा*

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन दोनों महासम्मेलनों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी सरना धर्मावलंबी श्रद्धालु भारी संख्या में जुटेंगे। महासम्मेलन के दौरान आदिवासी संस्कृति, समृद्ध परंपरा, रीति-रिवाज तथा जनजातीय एकता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने इन दोनों महासम्मेलन के दौरान सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी से उन्हें अवगत कराया।

  • *मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का सहर्ष स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और महासम्मेलनों के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और जन-आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारी पहचान और अस्तित्व को बचाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”

*इस अवसर पर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं मरांग बुरु बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष श्री फागू बेसरा सहित श्री हीरालाल मांझी, श्री सोमई टुडू, श्री महावीर मुर्मू, श्री विष्णु किस्कू, श्री सुरेश हेंब्रम, श्री सुधीर बास्के, श्री बबली सोरेन, श्री भगवान किस्कू, श्री शनिचर बेसरा, श्री लादु मांझी, डॉ० डुमनी मयी मुर्मू, श्री सोनाराम मांझी, संथाल समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।*

Related Posts

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
Jharkhand

देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन

November 14, 2026
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर
Jharkhand

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर

November 14, 2026
बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी
Jharkhand

बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी

November 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की राजधानी में गूंजा झारखंड का डंका! सीएम हेमंत सोरेन ने IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का भव्य उद्घाटन
  • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गढ़वा प्रशासन का बड़ा सुरक्षा कवच! जिले के 39 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे प्रशिक्षित गोताखोर
  • बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.