Saturday, September 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र का नया ‘अभिभावक’: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया “The Guardian Chronicle” अखबार का भव्य लोकार्पण, कहा— “सत्यनिष्ठा से ही मिलेगी समाज को सही दिशा”

होटल बी.एन.आर. चाणक्य में जुटे मीडिया और राजनीति के दिग्गज; निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता से जनहित के मुद्दे उठाने का आह्वान

May 18, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र का नया ‘अभिभावक’: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया “The Guardian Chronicle” अखबार का भव्य लोकार्पण, कहा— “सत्यनिष्ठा से ही मिलेगी समाज को सही दिशा”
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज “The Guardian Chronicle” अखबार के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित, दी शुभकामनाएं।
=======================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में “The Guardian Chronicle” के भव्य लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाचार-पत्र का लोकार्पण किया तथा संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों, संपादकीय टीम एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अखबार समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।


मुख्यमंत्री ने “The Guardian Chronicle” के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाचार-पत्र पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अखबार निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास कायम करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में आवश्यक है कि पत्रकारिता मूल्यों, नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य किया जाए, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। “The Guardian Chronicle” इस दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध होगा।

समारोह में मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, “The Guardian Chronicle” के मुख्य संपादक श्री अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक श्रीमती सोनाली दास, इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Posts

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
Jharkhand

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’

September 18, 2026
सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
Jharkhand

सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज

September 18, 2026
लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा
Jharkhand

लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

September 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
  • सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
  • लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.