Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आईपीएस सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का की सीएम हेमंत सोरेन ने की तारीफ, कहा- कांस्टेबल से अधिकारी बनने का तय किया सफर

झारखंड के 22 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

July 24, 2023
in Jharkhand, Top News
आईपीएस सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का की सीएम हेमंत सोरेन ने की तारीफ, कहा- कांस्टेबल से अधिकारी बनने का तय किया सफर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिपिंग सेरेमनी में कहा कि राज्य को 24 नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी मिले हैं। ये एक सुनहरा और ऐतिहासिक क्षण है। मैंने पहले कई बार अधिकारियों की फाइल देखी, तो मैंने पूछा इतना विलंब क्यों हो रहा है। मैंने पूछा था कितनी बार फाइल में साइन करना होगा। कहीं सांप-सीढ़ी वाला हाल ना हो जाए। लेकिन एक लंबे इंतजार के बाद आज अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। कभी खुशी कभी गम से होते हुए ये सपना पूरा हो गया। आईपीएस अधिकारी सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का का जिक्र करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि सिपाही से लेकर अधिकारी बनने का सफर तय किया। ये झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है। ये एक माइल स्टोन की तरह है।

विधि व्यवस्था और पुलिसिंग कार्य में मिलेगी सहायता

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में 158 पद आईपीएस के निर्धारित है, जिसमें से 110 पद सीधे आईपीएस और 48 राज्य पुलिस से जाते हैं। आज उसी 48 में 24 को आईपीएस बनने का मौका मिला है। राज्य में विधि व्यवस्था और पुलिसिंग में पदाधिकारी की कमी को भरने में सहायता मिलेगी। कई संवर्ग में लोग प्रभारी के रूप में काम करते-करते रिटायर हो जाते है। व्यवस्था को सुधारने में समय लग रहा है। ईमानदारी से आप काम करें।

जवानों को प्रोत्साहित करे पुलिस विभाग

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बिना प्रमोशन के पोस्टिंग नहीं होगी। पुरानी पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि देश का पहला राज्य झारखंड है जहां हमने पुरानी पेंशन को लागू किया है। अभी कुछ अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे उन्हें खुशी है कि हमें भी पुरानी पेंशन मिलेगी। हमारा वो प्रयास रहता है कि हमारे कर्मचारियों का स्वाभिमान बना रहे। हमारे कई पुलिस आफिसर हैं जो बहुत ही दुर्गम स्थलों पर काम करते हैं। पुलिस विभाग और गृह विभाग को कहना चाहता हूं कि जो भी जवान चैलेंजिग काम करते हैं उन्हें सम्मान करें और प्रोत्साहित करें। मनोबल बढ़ाने के लिए व्यवस्था बनाएं ताकि जब भी वो जंग में जाए निर्भिक होकर जाएं।

सीएम हेमंत ने 24 नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को लगाया बैच

बता दें कि झारखंड पुलिस के द्वारा प्रोजेक्ट भवन में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड के 24 नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएस सुखदेव सिंह, राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, डीआईजी अनुप बिरथरे सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को बुके देकर सम्मानित किया।

इन अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया बैच

डीएसपी से एसपी बने अधिकारियों की लिस्ट में सरोजनी लकड़ा, अमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार – 1, आरिफ एकराम, विमल कुमार, मनीष टोप्पो, डा. कैलाश करमाली, पीतांबर सिंह खेरवार शामिल हैं। जिन्हें सीएम हेमंत सोरेन ने बैच लगाकर सम्मानित किया।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.