★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्व० पार्वती देवी जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अशोक नगर, रोड नम्बर-6, रांची स्थित श्री रोशन कुमार ‘अंशु’ के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्व० पार्वती देवी जी के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्व० पार्वती देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रोशन कुमार ‘अंशु’ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढाढ़स बंधाया।











