Sunday, September 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सीएम नीतीश को मिली बड़ी जीत, बिहार में जारी रहेगी जाति आधारित गणना, पटना हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जातीय जनगणना को चुनौती देने वाली सभी याचिका पटना हाईकोर्ट से खारिज

August 1, 2023
in Bihar, Top News
सीएम नीतीश को मिली बड़ी जीत, बिहार में जारी रहेगी जाति आधारित गणना, पटना हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार में जाति आधारित गणना पर लगी रोक को पटना हाईकोर्ट ने हटा लिया है। हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए कहा कि बिहार में जातीय आधारित गणना होगी। चार मई को पटना हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम रोक लगाई गई थी।

अदालत ने सभी याचिकाओं को किया खारिज

पटना हाई कोर्ट ने बिहार में सरकार द्वारा जाति सर्वेक्षण कराने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। बिहार में जातीय सर्वेक्षण चलता रहेगा। नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जातीय गणना को लेकर पटना हाई कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए सभी अपनी जाति बताने को आतुर रहते हैं।

जातीय गणना जरूरी क्यों?

सरकार ने नगर निकायों एवं पंचायत चुनावों में पिछड़ी जातियों को कोई आरक्षण नहीं देने का हवाला देते हुए कहा कि ओबीसी को 20 प्रतिशत, एससी को 16 फीसदी और एसटी को एक फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। अभी भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक 50 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है। राज्य सरकार नगर निकाय और पंचायत चुनाव में 13 प्रतिशत और आरक्षण दे सकती है। सरकार ने कोर्ट में तर्क दिया था कि इसलिए भी जातीय गणना जरूरी है।

25 दिन बाद आया फैसला

हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब 25 दिन बाद इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ ने लगातार पांच दिनों से सुनवाई की।

सामाजिक अध्ययन के लिए आंकड़े जुटाना

पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के अंतिम दिन भी राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट को बताया था कि यह सर्वेक्षण है। इसका मकसद आम नागरिकों के बारे में सामाजिक अध्ययन के लिए आंकड़े जुटाना है। इसका उपयोग आम लोगों के कल्याण और हितों के लिए किया जाएगा।

सर्वेक्षण राज्य का अधिकार

महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट में कहा था कि जाति संबंधी सूचना शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश या नौकरियों के लिए आवेदन या नियुक्ति के समय भी दी जाती है। शाही ने दलील दी कि जातियां समाज का हिस्सा हैं। हर धर्म में अलग-अलग जातियां होती हैं। इस सर्वेक्षण के दौरान किसी भी तरह की कोई जानकारी अनिवार्य रूप से देने के लिए किसी को भी बाध्य नहीं किया जा रहा है।

ये स्वैच्छिक सर्वेक्षण वाली जनगणना है जिसका लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा सर्वेक्षण राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। सर्वेक्षण से किसी की निजता का उल्लंघन नहीं हो रहा है। पीके शाही ने कोर्ट में कहा कि बहुत सी सूचनाएं पहले से ही सार्वजनिक होती हैं।

जनवरी 2023 में शुरू हुआ था काम

नीतीश सरकार ने 18 फरवरी 2019 और फिर 27 फरवरी 2020 को जातीय जनगणना का प्रस्ताव बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पास कराया था। हालांकि, केंद्र सरकार इसके विरोध में है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर साफ कर दिया था कि जातिगत जनगणना नहीं कराई जाएगी।

केंद्र का कहना था कि ओबीसी जातियों की गिनती करना लंबा और कठिन काम है। बिहार सरकार ने पिछले साल जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया था। इसका काम जनवरी 2023 से शुरू हुआ था। इसे मई तक पूरा किया जाना था।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.