Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: एसडीओ ने ऑटो चालकों की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिलाया

'कॉफ़ी विद एसडीएम': ऑटो रिक्शा चालकों के साथ संवाद, समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

January 2, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: एसडीओ ने ऑटो चालकों की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिलाया
Share on FacebookShare on Twitter
  • ‘कॉफ़ी विद एसडीएम’:ऑटो रिक्शा चालकों के साथ एसडीओ ने किया संवाद
  • ऑटो चालकों की समस्याओं और सुझावों को सुना, अमल का आश्वासन दिया
  • ओवरलोडिंग, अवैध पड़ाव, रैश ड्राइविंग को लेकर दी गयी नसीहत
  • ऑटो चालकों के कल्याण के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम : एसडीओ

गढ़वा। बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित “कॉफी विद एसडीएम” में गढ़वा के ऑटो रिक्शा चालकों ने भाग लिया। एसडीओ संजय कुमार के आमंत्रण पर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में आहूत इस विशेष कार्यक्रम में पहुंचे चालकों ने गढ़वा क्षेत्र की स्थानीय परिवहन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर अपने कई सुझाव दिए साथ ही अपनी समस्याओं को भी एसडीओ के समक्ष रखा। लगभग समय के दौरान चले इस अनौपचारिक संवाद के दौरान सभी ने एक-एक कर अपनी बातों को रखा।

सभी मार्गों पर टेंपो-टैक्सी स्टैंड बनाने का अनुरोध

ऑटो चालकों ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि मेराल रोड, चिनिया रोड, मझिआंव रोड, रंका रोड और रेहला रोड में ऑटो रिक्शा चलते हैं किंतु इन मार्गों पर अलग-अलग टेंपो स्टैंड नहीं है। जिससे मजबूरी वश यत्र-तत्र टेंपो खड़े करने पड़ते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि रोज-रोज लड़ाई झगड़े और विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ दानरो नदी किनारे ही एक टैक्सी स्टैंड है जो कि पूरी तरह से व्यवस्थित भी नहीं है, टैक्सी चालकों ने एसडीओ से अनुरोध किया कि सभी मार्गों पर डेडीकेटेड टैक्सी स्टैंड बनाया जाए।

अवैध उगाही को लेकर चालकों ने एसडीओ से बयां किया दर्द

ऑटो रिक्शा चालकों ने श्री कुमार को बताया कि कुछ इलाकों में अलग-अलग तरीके से उन लोगों से अवैध वसूली की जाती है, जिससे वे लोग अनावश्यक परेशान होते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस संबंध में चालकों से आवश्यक गोपनीय सूचनायें प्राप्त कर सभी को भरोसा दिलाया कि वे मामले की स्वयं जांच करेंगे, सत्यता प्रमाणित होने पर संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई

एसडीओ ने चालकों से संवाद के दौरान कहा कि उनकी सभी शिकायतों एवं सुझावों का निराकरण व अमल किया जाएगा किंतु ऑटो रिक्शा चालकों से भी उनकी अपेक्षाएं हैं कि वे ओवरलोडिंग व रैश ड्राइविंग नहीं करेंगे, समुचित दस्तावेजों के साथ ही वाहन को रोड पर चलाएंगे तथा अपने किसी नाबालिक परिजन को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आए दिन ओवरलोडेड वाहन सड़क पर दिखाई दे जाते हैं, अगर आगे से इसकी पुनरावृत्ति हुई तो वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रंका और मेराल से आने वाली पिकअप वाहनों के छत के ऊपर सावरियों के बैठाने की भी शिकायतें मिलती हैं, औचक जांच में जिस दिन भी ऐसे वाहन पकड़े गए, वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।

रंका मोड़ पर वाहन पड़ाव न करें

संजय कुमार ने सभी ऑटो रिक्शा चालकों से कहा कि रंका मोड़ चौराहे के चारों तरफ के स्थान को नो वेटिंग जोन के रूप में चिन्हित किया जा रहा है, यहां पर सवारियों के इंतजार करना या वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

शहर में बनाए गए अस्थाई डिवाइडर के अनुरूप व्यवहार करें

शहर में रस्सियों की सहायता से बनाए गए अस्थाई डिवाइडर के बारे में ऑटो रिक्शा चालकों से फीडबैक लेते हुए एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था के अनुरूप वे लोग भी अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, डिवाइडर का सही मायने में लाभ उसी स्थिति में मिल पाएगा जब दोनों ओर अनावश्यक पार्किंग पर रोक लग जाए। इसलिए सावरियों को उतारने और चढ़ाने के लिए जगह-जगह वाहन ना रोकें, इसके लिये कुछ-कुछ दूरी पर जल्द ही ड्रॉपिंग जोन चिन्हित करने की योजना है।

दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे सम्मानित

एसडीओ ने कहा कि वाहन चालकों का कार्यक्षेत्र रोड ही है, ऐसे में कई बार सड़क दुर्घटना के हताहतों को वे तुरंत राहत पहुंचाने का भी कार्य कर सकते हैं। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले चालकों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

चालकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की होगी पहल

एसडीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ऐसे सभी आटो चालकों का डेटाबेस तैयार करें जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि की पात्रता के बावजूद किसी कारण से अब तक लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे लोगों को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आटो चालकों का समूह बीमा करवाने के लिए भी मदद की जाएगी।

उक्त कार्यक्रम के दौरान रमेश कुमार दीपक, दिलीप चंद्रवंशी, महेंद्र तिवारी, उस्मान अंसारी, शंकर कुमार रवि, अवधेश चौधरी, छोटन चौधरी, अमीरा, अशोक कुमार, कामेश्वर चौधरी, भोला चौधरी, विकास कुमार, राजेश चौधरी, नुरुल हक अंसारी, लालू चौधरी, विजय पाल, कंचन चौधरी, विनय चौधरी आदि ने अपनी-अपनी बात रखी।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.