Wednesday, May 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में एसडीएम के साथ युवाओं का संवाद: रोजगार, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा

"पुस्तकालय, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्थानीय रोजगार और पिंक ऑटो को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव"

January 16, 2025
in Jharkhand, Public Reporter, Top News
गढ़वा में एसडीएम के साथ युवाओं का संवाद: रोजगार, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter
  • कॉफ़ी विद एसडीएम : एसडीएम संजय कुमार ने युवाओं के साथ किया संवाद
  • पुस्तकालय, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्थानीय रोजगार, पिंक ऑटो आदि को लेकर मिले सुझाव
  • शिकायत-परक होने की बजाय समाधान-परक सोचें युवा : एसडीओ

गढ़वा। बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित “कॉफी विद एसडीएम” में गढ़वा क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। एसडीओ संजय कुमार के आमंत्रण पर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में आहूत इस विशेष कार्यक्रम की छठवीं कड़ी में पहुंचे युवक युवतियों ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ गढ़वा क्षेत्र की बेहतरी को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसडीओ ने कहा कि युवा मस्तिष्क में ज्यादा तार्किक विचार आते हैं इसलिए वे शिकायतों के साथ-साथ उनके समाधान के लिए भी सुझाव दें।

स्थानीय को रोजगार में मिले प्राथमिकता

कार्यक्रम में पहुंचे बीरबंधा निवासी मुबारक अंसारी ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने एसडीओ से कहा कि स्थानीय स्तर पर राजमार्ग या अन्य मार्गों, उप-मार्गों के निर्माण काम में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में छोटे स्टाफ से लेकर बड़े स्टाफ तक सभी बाहर के लोग काम कर रहे हैं, यहां के पात्र लोगों को भी इन कंपनियों में काम मिले तो बेहतर होगा।

पिंक ऑटो या पिंक बस जैसी पहल हो

लगमा निवासी बीएड की छात्रा जूही कुमारी तथा कश्मीरा खातून ने कहा कि उन्हें अपने गांव से रेहला रोड स्थित कॉलेज जाने आने में बड़ी दिक्कत होती है, ऐसी ही दिक्कत अन्य इलाकों से आने वाली उनकी दूसरी सहपाठी छात्राओं को भी होती है। दूसरे कई शहरों की तरह अगर यहां भी पिंक ऑटो या पिंक बस जैसी पहल हो तो छात्राओं एवं अन्य महिलाओं की आवाजाही सुविधाजनक होगी।

महिला स्पेशल लाइब्रेरी का सुझाव

बैठक में आई छात्राओं ने गर्ल्स स्पेशल लाइब्रेरी का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कई बार को-एजुकेशन वाली लाइब्रेरी में लड़कियां आने में हिचकती हैं, यदि संभव हो तो इस प्रकार की लाइब्रेरी बनवायी जाए।

छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने में मिले स्थानीय सहयोग

छात्र मानस पांडेय ने सुझाव दिया कि गढ़वा के तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राओं को गढ़वा एवं उसके आसपास अवस्थित सरकारी एजेंसियों, कार्यालयों, अस्पतालों आदि में इंटर्नशिप करने के लिए प्रशासनिक सहयोग मिले तो बहुत अच्छा होगा। इस पर एसडीओ ने स्थानीय स्तर पर सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसे सभी छात्र भारत सरकार के “माय भारत” पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करवा लें, उससे उन्हें इंटर्नशिप में मदद मिलेगी।

कैरियर सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1514 की जानकारी दी

अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज के हर युवा को इस पोर्टल में अपना प्रोफाइल बना कर रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की करियर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1514 का उपयोग किया जा सकता है, जो कि प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक कार्यरत रहता है।

उद्यमी युवाओं के लिए स्टार्टअप के बारे में विस्तार से दी जानकारी

अनुमंडल पदाधिकारी ने युवाओं के एक प्रश्न के क्रम में बताया कि जो युवा अपना नया स्टार्टअप खोलना चाहते हैं उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वे स्टार्टअप इंडिया के वेब पोर्टल में जरूर अपना पंजीकरण कर लें। किस स्कीम को लेने के लिए क्या-क्या योग्यताएं अपेक्षित है और किस प्रक्रिया को अपना कर कितना सीड फंड उपलब्ध होता है इसकी जानकारी इस पोर्टल से ले सकते हैं।

ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की दी गयी जानकारी

छात्र-छात्राओं के प्रश्न के जवाब में एसडीओ श्री कुमार ने सभी को बताया कि आई.आई.टी. और आई.आई.एम. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस या अन्य सामयिक महत्व के पाठ्यक्रम अब ऑनलाइन माध्यम से भी किये जा सकते हैं, इसके लिए सरकार के ‘स्वयं पोर्टल’ की मदद ली जा सकती है। सभी को बताया गया कि ऑनलाइन पाठ्य सामग्री हेतु दीक्षा एप या ई-पाठशाला की मदद ले सकते हैं।

आज एसडीएम के साथ हुए द्विपक्षीय संवाद में शुभम केसरी, रितिका केसरी, बृजेश कुमार, कश्मीरा खातून, प्रियंका कुमारी, अनुप्रिया गुप्ता, संजना कुमारी, मानस पांडे, जूही कुमारी, हरिंदर ठाकुर, मुबारक अंसारी, अहमद रजा आदि ने अपने विचार रखे।

Related Posts

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026
जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.