Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सुभाष मुंडा की हत्या पर भावुक हुईं कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कहा- अपराधियों को मिले कठोर सजा

July 27, 2023
in Jharkhand, Top News
सुभाष मुंडा की हत्या पर भावुक हुईं कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कहा- अपराधियों को मिले कठोर सजा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि मृतक सुभाष मुंडा के परिजनों के साथ मेरी संवेदना है। क्योंकि मैं खुद इसी चीज से गुजरी हूं। इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह घटना का जिक्र करते हुए भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं भी इस घटना से गुजर चुकी हूं। परिवार पर क्या बीत रही होगी वो मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता होगा। ये राजधानी में हुआ है इसलिए बड़ी बात है। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि एक मैसेज इन अपराधियों के बीच जाए। इस घटना को लेकर पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि कल से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में विपक्ष इस घटना को मुद्दा बनाएगी। हम सरकार के साथ हैं तो जाहिर सी बात है कि हम अपना पक्ष रखेंगे और विपक्ष अपना पक्ष रखकर सरकार को घेरने का काम करेगी।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कई नेता हुए शामिल

28 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार को हुई। इस बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, उमाशंकर अकेला सहित कई विधायकों ने हिस्सा लिया। बैठक खत्म होने के बाद जब लोकमंच लाइव के संवाददाता ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर बातचीत की तो उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सरकार जल्द अपराधियों पर करे कार्रवाई- पूर्णिमा नीरज सिंह

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। इस घटना बाद उन परिवार वालों को कोई न भूल जाएं जैसे मेरे साथ हुआ था। बता दें कि नीरज सिंह की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद क्षेत्र में काफी दिनों तक तनाव रहा। इस हत्या के आरोप में पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल हुई जो अभी सजा काट रहे हैं। क्राइम तो क्राइम है चाहे वो शहर में हो या सुदूरवर्ती इलाके में हो। इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह घटना का जिक्र करते हुए भावुक भी हो गईं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को जल्द से जल्द कार्रवाई हो। सिर्फ तबादले से कुछ नहीं होता है। पुलिस तुरंत संज्ञान लेकर अपराधियों पर कार्रवाई करे।

अपराधियों को जल्द मिलेगी सजा- उमाशंकर अकेला

सुभाष मुंडा हत्याकांड पर कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा इस मामले पर हमलोगों ने विधायक दल की बैठक में चर्चा की है। लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को फटकार लगाई है। कल से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी। इसलिए अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए हमलोगों ने बैठक की है। अपराधियों को पुलिस जल्द ही पकड़ेगी और उसे जरूर सजा मिलेगी।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.