Saturday, May 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

शारदा पीठ के लिए होगा कॉरिडोर का निर्माण, POK विधानसभा में पारित

April 5, 2023
in National, Top News
शारदा पीठ के लिए होगा कॉरिडोर का निर्माण, POK विधानसभा में पारित
Share on FacebookShare on Twitter

POK Sharda Peeth : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में शारदा कॉरिडोर को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया,जिसमें भारत के कश्मीर से PoK स्थित शारदा पीठ तक एक कॉरिडोर बनाने की मांग की गई। यह प्रस्ताव भारत सरकार के उस प्रस्ताव से मेल खाता है,जिसमें भारत सरकार ने पीओके तक करतारपुर कॉरिडोर की तरह एक गलियारा बनाने की बात कही थी।

दरअसल,भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पीओके स्थित शारदा पीठ तक एक कॉरिडोर बनाने की बात कही थी,ताकि श्रद्धालुओं को शारदा पीठ के दर्शन करने का मौका मिले।

इस प्रस्ताव के बाद पाकिस्तानी हुक़्मरानों में बेचैनी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद पाकिस्तान के सियासतदानों की बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल,PoK विधानसभा में 29 मार्च को तहरीक़-ए-इंसाफ़ सत्तारूढ दल के नेता जावेद बट की ओर से यह प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव में सीमा पार रहने वाले कश्मीरियों को शारदा पीठ में दर्शन औऱ एक दूसरे मिलने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार, जिस तरह से करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण हुआ है,ठीक उसी तरह शारदा पीठ जाने के लिए एक कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है,जिससे भारत के लोग शारदा पीठ का दर्शन कर सके। साथ ही 2019 से बंद व्यापारिक संबंधों को लेकर नई पहल हो सके।

Pok विधानसभा में प्रस्ताव पारित होते ही पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने भारत पर लगाया आरोप

Pok विधानसभा में इस प्रस्ताव के पारित होते ही पाकिस्तान के सियासत और भारत में तैनात पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कई बातें कही हैं। पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि इस प्रस्ताव से तो लगता है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों को कुछ जानकारी ही नहीं हैं। उनका कहना है कि PoK के लोगों को कश्मीर के मसले के बारे में समझाने की ज़रूरत है।

अब्दुल बासित का कहना है कि करतारपुर कॉरिडोर और शारदा पीठ कॉरिडोर में बहुत भिन्नता है। उन्होंने कहा कि भारत का पंजाब और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बंटवारा नज़र आता है। दोनों प्रांतों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा क़ायम है,लेकिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और जम्मू-कश्मीर इससे पूरी तरह भिन्न है। साथ ही उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर की बात करना भारत के दावे को पूरी तरह मान्यता देने के समान है। अब्दुल बासित ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए भारत गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

भारतीय के लिए शारदा पीठ क्यों है महत्वपूर्ण ?

हिन्दू धर्म में 51 शक्तिपीठों में से एक है मां शारदा पीठ भी है। यह पीठ हिन्दुस्तान के उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में है,जो फिलहाल पीओके में है। शारदा पीठ मंदिर नीलम घाटी में है,यहां बंटवारे के बाद से भारतीय का जाना मुश्किल है। 1947 के बाद भारतीय इसके दर्शन को लालायित हैं।

2019 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी शारदा पीठ को लेकर बात की थी। उन्होंने उस समय कहा भी था कि करतारपुर कॉरिडोर की तरह शारदा पीठ कॉरिडोर खोला जा सकता है। शारदा कॉरिडोर हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। कश्मीरी पंडितों के लिए यह मंदिर काफी पवित्रतम जगहों में से एक है।

Related Posts

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
Jharkhand

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”

May 15, 2026
गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
Jharkhand

गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

May 15, 2026
जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी
Jharkhand

जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

May 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
  • गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
  • जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.