★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सीपीआई(एमएल) के राष्ट्रीय सचिव श्री दीपांकर भट्टाचार्य ने की मुलाकात।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीपीआई(एमएल) के राष्ट्रीय सचिव श्री दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्मृति शेष रूपी सोरेन जी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दु:खद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्मृति शेष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन जी का सदैव साथ मिला। स्मृति शेष-स्व० रूपी सोरेन जी के जीवन से हम सबों को प्रेरणा मिलती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं श्री दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक मुद्दों सहित कई विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर सीपीआई(एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव श्री मनोज भगत, विधायक श्री अरूप चटर्जी एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सिंह उपस्थित रहे।










