Sunday, March 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

July 10, 2023
in Bihar, Jharkhand, Top News
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share on FacebookShare on Twitter

Sawan 2023 : आज सावन की पहली सोमवारी है। पहली सोमवारी पर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भी अहले सुबह से ही देखी जा रही है। जय शिवशंकर, हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर गूंज उठा है। देवघर के बाबा मंदिर में अहले सुबह से ही कांवरिया भोले बाबा पर जर्लापण कर रहे हैं। राजधानी रांची की बात करें तो यहां पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही लोग बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

बिहार में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जन सैलाब

पटना के खाजपुरा शिव मंदिर, लखीसराय के अशोकधाम मंदिर, मुजफ्फपुर के गरीबनाथ मंदिर, मधेपुरा के सिहेंश्वर, गया के कोटेश्वर नाथ धाम, सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर, वैशाली के हरिहरनाथ मंदिर, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ समेत लगभग सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है।

कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए किया प्रस्थान

इधर, सुल्तानगंज से रविवार को करीब एक लाख से अधिक कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया। वहीं मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा है। यहां पहलेजा घाट से जल भरकर शिवभक्त जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

विभिन्न घाटों से जल लेकर आये श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही दिखने लगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है भक्तों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। पंक्तिबद्ध भक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन किए। अजगैबीनाथ और गरीबनाथ समेत प्रमुख प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कांवरियों की सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इलाके में जाम न लगे इसके लिए पहले ही ट्रैफिक प्लान बना लिए गए थे। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी शिव की भक्ति देखने को बन रही है। सुबह से ही मंदिर में युवा शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!

March 8, 2026
किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
Jharkhand

किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!

March 8, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
  • किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.