Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

किसानों को सही दाम पर मिलेगी खाद; कालाबाजारी करने वालों पर होगी सीधी FIR, निगरानी के लिए बना स्पेशल WhatsApp ग्रुप

May 10, 2026
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम की बैठक सम्पन्न
  • खरीफ सीजन में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
    **************************************

गढ़वा। आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जॉइंट इनफोर्समेंट टीम (JET) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सम्बंधित सभी अधिकारीयों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक में आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए जिले में उर्वरकों की सुचारु आपूर्ति, वितरण व्यवस्था की निगरानी तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक में कृषि निदेशक, कृषि निदेशालय, झारखंड, रांची के पत्र के आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर गठित संयुक्त प्रवर्तन दल को सक्रिय एवं सतर्क रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अनियमित वितरण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में उर्वरकों की खपत असामान्य रूप से अधिक प्रतीत हो, वहां विशेष निगरानी रखते हुए नियमित छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि जिला स्तर पर गठित संयुक्त प्रवर्तन दल में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं जिला कृषि पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी एवं पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में प्रतिदिन की जा रही छापेमारी एवं निरीक्षण की सूचना जिला कृषि कार्यालय के माध्यम से कृषि निदेशालय को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कृषि कार्य हेतु रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे उर्वरकों का उपयोग किसी भी औद्योगिक कार्य में न हो। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि DAP पर निर्भरता कम करने के लिए NPKS एवं SSP जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए।

इसके अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण की सतत निगरानी तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए संयुक्त प्रवर्तन दल (JET) का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय रखा जाए।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी परिस्थिति में उर्वरकों की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने या कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सघन अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.