धनबाद : जेसी मल्लिक रोड नेपाल काली मंदिर के पास एक नव विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से झुलता हुआ मिला है। यह शव शनिवार की रात फंदे से झूलते मिला। मृतका नाम 25 वर्षीय शिल्पी साव बताया जा रहा है। वह अपने ही कमरे में पंखे के सहारे चुन्नी से लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पति सुबोध कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया।
शिल्पी के भाई आशीष ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपए दहेज के लिए पति और ससुराल के लोग बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे बार-बार तलाक देने की भी धमकी दी जा रही थी। उसने आत्महत्या नहीं की है। ससुरालवालों ने उसका हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। पिछले साल मई में ही दुहाटांड़ की शिल्पी और सुबोध की शादी हुई थी। शिल्पी के गर्भवती होने की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।