रांची. रांची के कांके में रविवार को युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक तीन दिनों से लापता था। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव कांके स्थित नीरजा सहाय स्कूल के पास खेत में पड़ा था। मृतक कांके के सेमर टोली का रहने वाला था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक युवक 30 मार्च की रात से लापता था। रविवार को उसका शव खेत मे पड़ा मिला।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने की हत्या कर प्लास्टिक में लपेट कर शव फेंक दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना कांके थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास की है।