धनबाद : गैंग्स ऑफ वासेपुर के चर्चित फहीम खान के बेटे इकबाल खान पर जानलेवा हमला व इस हमले में गोली लगने एक इकबाल के सहयोगी ढोलू की हुई मौत मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही में तेज़ी लाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों की भी खोजबीन जारी है।
आपराधिक इतिहास रहा है दोनों आरोपियों का
गिरफ्तार शाहिद उर्फ शाहिद रज़ा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं दूसरा आज़म खान 2021 में भी हत्या व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में वांछित रहा है। इन दोनों का मेडिकल करा कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
3 मई को फहीम खान पर किया था जानलेवा हमला
बताते चलें कि 03 मई को वासेपुर में बाइक सवार अपराधियों ने करीब 14 राउंड से ज्यादा फायरिंग करते हुए फहीम खान पर हमला कर दिया था। जिसमें उसके सहयोगी ढोलू की मौत हो गई थी और इकबाल खान बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
इनलोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
वही रविवार को दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि वासेपुर में घटित घटना को लेकर बैंक मोड़ में 8 के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाया गया है। जिसमे आजम खान, शाहिद रजा, अरशद उर्फ रितिक, गैंगस्टर प्रिंस खान, बंटी खान, गोपी खान, गॉडविन खान, नासिर खान के साथ अन्य चार अज्ञात लोगों पर खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। धारा 302 /307/ 326 /504 /506 /120B/ 34 /506 लगाया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









