Friday, April 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही: दीपक बिरुआ

लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने में आम जनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें

December 22, 2024
in Jharkhand, Top News
रांची: लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही: दीपक बिरुआ
Share on FacebookShare on Twitter

#लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध समुचित कार्यवाही होगी
#लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराए जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो
#सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें – दीपक बिरुआ , मंत्री
==============
रांची: लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराए जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। पदाधिकारी प्रत्येक दिन आम जनता से मुलाकात करें एवं उनकी परेशानियों को यथाशीघ्र निष्पादित करने की दिशा में कार्य करें। उपरोक्त बातें मंत्री दीपक बिरुआ ने कही। मंत्री परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि राजस्व संग्रहण हेतु वार्षिक लक्ष्य को चार महीने में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। पदाधिकारीगण अपनी जिम्मेवारी को समझें। लक्ष्य पूर्ण करने में असमर्थ पदाधिकारी के विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के क्रम में मंत्री द्वारा टैक्स, परमिट तथा वाहनों के रजिस्ट्रेशन की काफी कमी पाई गई, जिस हेतु निर्देश दिया गया कि गत माह में सभी प्रकार के अनिर्णय कार्यों को यथा शीघ्र निष्पादन किया जाए। सभी पदाधिकारी को वाहनों के भौतिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री के द्वारा चिरकुंडा, धनबाद में चल रहे चेक पोस्ट की भांति अन्य जिलों में चेकपोस्ट चालू किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

बढ़ती सड़क दुर्घटना पर रोक यातायात नियमों के पालन से ही संभव है। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई किए जाने हेतु SVD/ANPR/CCTV कैमरा राज्य भर में अधिष्ठापित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मंत्री ने निर्देश दिया कि नए वर्ष के आगमन तथा ठंड बढ़ने के कारण घने कोहरे में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु सघन जांच अभियान चलाएँ एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट पहनने से संबंधित जागरूकता अभियान चलाएँ।

मंत्री ने ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाले वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर यात्रियों के आवाजाही हेतु सुविधा की जांच करने एवं गुड प्रैक्टिस को सामने लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम गाडी में वाहनों के लक्ष्य की प्राप्ति शत प्रतिशत किए जाने से संबंधित कार्यवाही करने का आदेश दिया। मंत्री द्वारा Hit and Run से संबंधित आवेदनों का निष्पादन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देशित समय सीमा में किए जाने हेतु निर्देश दिया गया।

बैठक में सचिव परिवहन विभाग, श्री कृपानंद झा, संयुक्त सचिव, श्रीमती संगीता लाल, संयुक्त परिवहन आयुक्त, श्री प्रवीण कुमार, उपसचिव, श्री मनोज कुमार, अवर सचिव, श्री इरशाद आलम, अवर सचिव, राजकिशोर कुमार, सभी जिला परिवहन प्राधिकार-सह-सचिव एवं सभी जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026
गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी
Jharkhand

गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी

April 9, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में 10 अप्रैल की जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम रद्द, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – अब डिजिटल होगा देश का डेटा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.