रांची : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम ने कांके स्थित सीएम आवास में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनलोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बता दें कि केजरीवाल दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश का विरोध कर रहे हैं। केंद्र के खिलाफ आप को जेएमएम का समर्थन चाहिए। इसलिए यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

सीएम हेमंत ने केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को पुष्प का गुच्छा देकर स्वागत किया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी सीएम हेमंत सोरेन को पुष्प का बुके देकर स्वागत किया।
मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा, दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना, दिल्ली विधानसभा के सदस्य विनय मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद रहे।










