नई दिल्ली : दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एअर इंडिया फ्लाइट को मंगलवार को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान की ओर डायवर्ट किया गया है। एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट रूस में सुरक्षित लैंड हो गई है।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। 216 यात्रियों और 16 चालक दल के साथ उड़ान को डायवर्ट किया गया और रूस के मगदान हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को सभी सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। विमान की ग्राउंड पर अनिवार्य जांच चल रही है।










