देवघर : देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित कोठिया मोड़ के पास देवपुरा के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, बस और टोटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई, जिसमें टोटो रिक्शा में सवार 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक जख्मी हो गया, जिसका देवघर के सदर अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में तीन लोगों को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज़ के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और टोटो रिक्श को जब्त किया और मामले की जांच में जुट गई।









