Monday, May 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर देवघर उपायुक्त ने बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

June 9, 2023
in Jharkhand, Top News
baba mandir
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व वरीय अधिकारियों ने 9 मई (आज) को पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं को लेकर रुटलाइन, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा बरमसिया चौक, सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशानिर्देश दिया गया।

साफ-सुथरा करने का निर्देश

इसके अलावे रूटलाइन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बरमसिया चौक व सरकार भवन से आगे के रूटलाइन में स्थित बिजली के खम्बों व ट्रांस्फार्मर को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैरिकेड कर घेरने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही बिजली व खम्बों व ट्रांस्फार्मर के आसपास के जंगली झाड़ियों को हटाने व साफ-सुथरा करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

श्रावणी मेला से पहले जर्जर भवनों को हटाएं- डीसी

उन्होंने बीएड कॉलेज स्थित जर्जर भवनों को श्रावणी मेला से पहले हटाने के अलावा बीएड कॉलेज के परिसर को साफ-सुथरा करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रूटलाइन में अतिक्रमण, साफ-सफाई, सड़क किनारे नालों की सफाई व स्लैब की आवश्यकताओं को दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। साथ ही बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश नगर निगम के वरीय अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने शीघ्र दर्शन कूपन काउंटर की व्यवस्था व मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दिन प्रतिदिन और भी बेहतर करने का निर्देश दिया।

Related Posts

NEET पेपर लीक ‘महाघोटाले’ में अंदर का खिलाड़ी गिरफ्तार: CBI के हत्थे चढ़ी पुणे की प्रोफेसर, घर बुलाकर छात्रों को रटवाए थे परीक्षा के सवाल
Jharkhand

NEET पेपर लीक ‘महाघोटाले’ में अंदर का खिलाड़ी गिरफ्तार: CBI के हत्थे चढ़ी पुणे की प्रोफेसर, घर बुलाकर छात्रों को रटवाए थे परीक्षा के सवाल

May 17, 2026
बेरोजगार युवाओं के हुनर को मिलेंगे ‘रोजगार के पंख’: गढ़वा RSETI संस्थान पहुंचे उपायुक्त; परिसर में खुलेगा पलाश मार्ट और लगेंगे सोलर पैनल
Jharkhand

बेरोजगार युवाओं के हुनर को मिलेंगे ‘रोजगार के पंख’: गढ़वा RSETI संस्थान पहुंचे उपायुक्त; परिसर में खुलेगा पलाश मार्ट और लगेंगे सोलर पैनल

May 17, 2026
औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत
Jharkhand

औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत

May 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • NEET पेपर लीक ‘महाघोटाले’ में अंदर का खिलाड़ी गिरफ्तार: CBI के हत्थे चढ़ी पुणे की प्रोफेसर, घर बुलाकर छात्रों को रटवाए थे परीक्षा के सवाल
  • बेरोजगार युवाओं के हुनर को मिलेंगे ‘रोजगार के पंख’: गढ़वा RSETI संस्थान पहुंचे उपायुक्त; परिसर में खुलेगा पलाश मार्ट और लगेंगे सोलर पैनल
  • औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.