देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में शिवगंगा इलाके में हथियार के बल पर रंगदारी वसूलने वाले अपराधी को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी आशीष मिश्रा गिरोह से जुड़े हैं। जिसमें संदीप कुमार सिंह उर्फ बउवा सिंह, अंकुश झा, आयुष भारद्वाज और राजा शामिल है। सभी अपराधी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, 20 जिंदा गोली, एक खाली मैगजीन, दो धारदार चाकू और लेवी के नगद पैसे जप्त किये गए है। उक्त जानकारी देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्यों के द्वारा शिवगंगा इलाके में लगने वाले अस्थायी मेला दूकानदारों एवं कांवरियों के द्वारा प्रयोग किये जा रहे ई रिक्शा वाहनों से जबरन हथियार के दम पर रंगदारी वसूला जा रहा है। इस पर कार्रवाई पुलिस टीम ने छापेमारी कर आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियार चाकू तथा रंगदारी के रूप में वसूले गये रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी आशीष मिश्रा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। आशीष मिश्रा के इशारे पर शिवगंगा इलाके में लगने वाले अस्थायी मेला दूकानदारों एवं श्रावणी मेला में कांवरियों के द्वारा प्रयोग किये जा रहे ई रिक्शा वाहन चालकों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी देवघर जिला अंतर्गत कई कांडों में पूर्व से वांछित था। गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से कई कांडों में अपराधिक इतिहास रहा है।










